बद्रीनाथ जी मंदिर में कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ

0
205

जयपुर। चांदपोल बाजार खजाने वालों का रास्ता स्थित बद्रीनाथ जी मंदिर में बुधवार को कलश शोभायात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कलश शोभायात्रा श्री गोविन्द धाम ठिकाना मंदिर श्री गोविन्द देव जी से मंदिर महंत अंजन कुमार गोस्वामी के सान्निध्य में निकाली गई। गोविंद धाम में भागवत पोथी का संत महंतों ने पूजन किया। इसके बाद गाजेबाजे के साथ 251 महिलाएं सिर पर कलश लेकर मंगल गीत गाती हुई विभिन्न मार्गों से होते हुए कथा स्थल पहुंची।

कथा से पूर्व व्यास पीठ की पूजा-अर्चना कर महाआरती की। इस अवसर पर गोविंद देव जी मंदिर के सेवाधिकारी मानस गोस्वामी, घाट के बालाजी मंदिर के स्वामी सुदर्शनाचार्य महाराज, महंत रामरज दास त्यागी, राम बिहारी, महन्त विजय शंकर,अमित पाराशर, के के शर्मा, धर्म प्रचारक विजय शंकर पांडे उपस्थित रहे। प्रथम दिन व्यासपीठ से डॉ. प्रशांत शर्मा ने भागवत कथा के महात्म्य का श्रवण कराया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here