श्रुत संवेगी जैन मुनि आदित्य सागर महाराज को किया गया सम्मानित

0
72

जयपुर। लोटस इंडिया फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से रविवार को एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें श्रुत संवेगी जैन संत आदित्य सागर महाराज को विशेष सम्मान से विभूषित किया गया।

यह सम्मान उन्हें महान ग्रंथ ‘सिरीभुवलय’ के उनमोदन (अनुमोदन) के लिए प्रदान किया गया। फाउंडेशन के अध्यक्ष संजीव वर्मा ने बताया कि आदित्य सागर महाराज के आध्यात्मिक मार्गदर्शन में कर्नाटक निवासी डॉ. तेजस्विनी डी. ने इस बहुप्रतिष्ठित ग्रंथ का उनमोदन किया है।

संजीव वर्मा ने कहा कि ‘सिरीभुवलय’ ग्रंथ अपने आप में एक अद्वितीय विश्व विरासत है, जो भारतीय ज्ञान परंपरा और संस्कृति की गहराई को प्रदर्शित करता है। इस अमूल्य योगदान के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए फाउंडेशन ने यह सम्मान समारोह आयोजित किया।

इस अवसर पर जैन समाज के अनेक गणमान्य सदस्य एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। समाज बंधुओं ने आदित्य सागर महाराज को सम्मानित किए जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएँ दीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here