म्हारे घरां पधारों श्याम संस्था का वार्षिकोत्सव 11 -12 को

0
217

जयपुर। म्हारे घरां पधारो श्याम संस्था का दो दिवसीय वार्षिकोत्सव 11-12 जनवरी अग्रवाल फार्म मानसरोवर के सेक्टर 113 स्थित श्रीश्याम पार्क में भक्तिभाव से मनाया जाएगा। संस्था के अध्यक्ष रतन कट्टा ने बताया कि आयोजन की तैयारियां जोर शोर से चल रही है। उत्सव स्थल श्याम पार्क को बांदरवाल, झालर और रंग-बिरंगी लाइट से सजाया जा रहा है। श्याम भक्तों में वार्षिकोत्सव को लेकर भारी उत्साह है। सभी श्यामप्रेमी 10 जनवरी को हाथों पर मेहंदी रचाएंगे। श्याम प्रभु को भी मेहंदी अर्पित की जाएगी। महिला मंडल की मेहंदी उत्सव के भजन गाएंगी।

इसी कड़ी में 11 जनवरी को थड़ी मार्केट के अंबे पार्क से गाजेबाजे के साथ कलशयात्रा और शोभायात्रा निकाली जाएगी। कलशयात्रा में महिलाएं एक ही गणवेश में होंगी। श्याम प्रभु सजेधजे रथ में विराजमान रहेंगे। श्रद्धालु हाथों में निशान लेकर जयकारे लगाते हुए चलेंगे। सत्संग स्थल श्याम पार्क में कलश शोभायात्रा के पहुंचने पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया जाएगा। श्याम पार्क में लखदातार का अलौकिक दरबार सजाया जाएगा। कोलकाता के पुष्पों से बाबा का विशेष श्रृंगार किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here