सिंधु डांडिया नाइट का आयोजन : गरबे की मस्ती से रंगीन शाम हो उठी गुलजार

0
47

जयपुर। सिंधी सेंट्रल एसोसिएशन जवाहर नगर के तत्वावधान में सिंधु डांडिया नाइट का आयोजन स्थानीय जवाहर नगर के साईं पुरसनाराम पार्क में किया गया। अध्यक्ष रतन ऐलानी ने बताया कि भाजपा नेता अशोक परनामी ने दुर्गा माता की मूर्ति के आगे दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पदम श्री पुरस्कार प्राप्त राजेश कोटेचा सचिव, आयुष मंत्रालय भारत सरकार थे।

संयोजिका चंचल लक्खी ने बताया कि सबसे पहले हाथों में दीप लेकर महिलाओं ने गोल घूमते हुए नृत्य किया ।माता की आराधना के पवित्र नवरात्रि त्यौहार पर श्रद्धा और भक्ति से सभी संगीत की धुन पर झूमने लगे। बॉलीवुड के लोकप्रिय गीतों के साथ सिंधी,राजस्थानी,गुजराती ,पंजाबी गीतों पर सभी थिरकने लगे। घूमर, गरबा ,डांडिया आदि नृत्य प्रस्तुत किए गए ,छोटे छोटे बच्चों ने भी नृत्य का आनंद लिया। गायक मनोज मामनानी ने संगीत की सरिता बहाई।

सचिव विजय धनवानी ने बताया कि रंग बिरंगे परिधान धारण किए हुए महिला और पुरुषों से विभिन्न संस्कृतियां साकार हो उठी। गरबे की मस्ती से रंगीन शाम गुलजार हो उठी ।कार्यक्रम से जुड़े संजय गेलानी ने बताया कि साईं मुकेश साध, पार्षद महेश कलवानी ,महासचिव विजय धनवानी,कोषाध्यक्ष मुरली मनोहर मोरवानी, नरेंद्र लक्खी, तुलसी त्रिलोकानी, सुरेश जयचंदानी,टीटू तनवानी,मनोहर राजानी, टीकमदास खटवानी, हीरा खत्री,पुरुषोत्तम रामरख्यानी,मोहन नानकानी , प्रदीप मेठवाणी,गणेश राजपाल, राजकुमार खटवानी और बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

तुलसी संगतानी,ऋतु जेठानी , रचना महर्षि प्रतियोगिताओं के निर्णायक गण थे । अंशु डागा ने महिलाओं को डांडिया की तैयारी कराई थी। उनके ग्रुप को पुरस्कार मिला।बेस्ट डांसर कपल ,बेस्ट डांस मेल , फीमेल, किड आदि के पुरस्कार दिए गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here