July 27, 2025, 7:29 am
spot_imgspot_img

सिंजारा आज, कल निकलेगी तीज माता की शोभायात्रा

जयपुर। लोक पर्व सिंजारा शनिवार को मनाया जाएगा। हरियाली तीज से एक दिन पूर्व महिलाएं सिंजारा पर्व पर हाथों पर मेहंदी रचाएगी और श्रृंगार करेंगी। विवाहित महिलाओं के पीहर से और सगाई हो चुकी युवतियों के ससुराल से लहरिया की साड़ी, घेवर, सुहाग का सामान आएगा। शुक्रवार को महिलाओं ने सिंजारे से जुडी तैयारियों पूरी की। बाजारों में चूडिय़ां, मेहंदी, पारंपरिक परिधान और मिठाइयों की खरीदारी करने वालों की भीड़ रही। झूले झूल रही हैं और पारिवारिक मेल-मिलाप में व्यस्त हैं।

रविवार को हरियाली तीज का पर्व मनाया जाएगा। महिलाएं व्रत रखकर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करेंगी। तीज की पूजा के लिए घरों और मंदिरों में तैयारियां जोरों पर हैं। सिटी पैलेस की जनानी ढ्योढ़ी से तीज माता की शोभायात्रा शाही ठाठ बाट से निकलेगी। जयपुर स्थापना के समय से निकल रही तीज माता की शाही सवारी इस बार पूरा राज्य देखेगा।

खासबात यह है कि जो लोग व्यक्तिगत रूप से उपस्थित नहीं हो सकेंगे, उनके लिए पूरे कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सूचना प्रौद्योगिकी विभाग (डीओआईटी) की ओर से राज्यभर में किया जाएगा। साथ ही 200 से अधिक एलईडी स्क्रीन पर इसका प्रसारण किया जाएगा। तीज के साथ ही त्योहारों का सीजन शुरू हो जाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles