जयपुर। सामाजिक सरोकारों और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यों के लिए डॉ. अशोक दुबे को सम्मानित किया गया। साथ ही स्टार सोशल ग्रुप और स्टार हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. राकेश केदावत ने उन्हें मेडल, सम्मान पत्र और तुलसी का पौधा भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर डॉ. दुबे को उनके कार्यों को देखते हुए स्टार सोशल ग्रुप की मानसरोवर इकाई का अध्यक्ष भी नियुक्त किया गया। जहां डॉ. राकेश केदावत ने उन्हें आधिकारिक रूप से जिम्मेदारी सौंपी। अब उनके मार्गदर्शन और सानिध्य में मानसरोवर क्षेत्र में विभिन्न सेवा कार्य और सामाजिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।