सोते समय बेटों ने सौतेले पिता पर किया जानलेवा हमला, गला दबाकर मारने का किया प्रयास

0
374

जयपुर। कानोता थाना इलाके में दो युवकों ने अपने सौतेले पिता की सोते समय हत्या का प्रयास किया। हल्ला मचाने पर लोग जमा हो गए तो दोनों युवक मौके से भाग निकले। इस सम्बंध में पीडित ने थाने में मामला दर्ज करवाया है।

जांच अधिकारी हेड कॉन्स्टेबल नरेश कुमार ने बताया कि राधा विस्तार कानोता निवासी 42 वर्षीय व्यक्ति ने मामला दर्ज करवाया कि वह निर्माणाधीन मकान की चुनाई का काम करता है। सोमवार शाम करीब 5 बजे वह चुनाई का काम कर आराम कर रहा था। पहली पत्नी के दोनों बेटों ने आकर सोते देखकर उसका गला दबाकर मारने की कोशिश की। बड़ी मुश्किल से छुड़वाने पर डंडे का हमला कर दिया। लोगों के बचाने आने पर डंडे से मारपीट से बेहोश होकर जमीन पर गिरने पर दोनों बेटे भाग निकले।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here