स्पिनी ने नवरात्रि के पहले दिन 1,370 कारें डिलीवर कीं, हर 41 सेकंड में एक कार हैंडओवर की गई

0
42

गुरुग्राम। बहुत से भारतीय परिवार नवरात्रि के पहले दिन घर में कोई नई चीज़ खरीद कर लाते हैं। इस साल 11 अक्टूबर को स्पिनी, भारत में सैकण्ड हैण्ड कारों के अग्रणी प्लेटफ़ॉर्म ने देश के 24 शहरों में 1,370 कारें डिलीवर कीं। इस तरह स्पिनी ने एक ही दिन में अब तक की सबसे ज़्यादा डिलीवरी का रिकॉर्ड बना लिया है।

नवरात्रि के पहले दिन स्पिनी ने अपने पिछले एक दिन के रिकॉर्ड की तुलना में डिलीवरी में 1.7 गुना बढ़ोतरी दर्ज की, साथ ही पिछले साल नवरात्रि के पहले दिन हुई डिलीवरी में भी 96 फीसदी बढ़ोतरी की गई है। इस दिन हर 41 सेकंड में ग्राहकों को एक कार हैण्डओवर की गई और सबसे व्यस्त घंटे (यानि दोपहर 12 बजे से 1 बजे के बीच) के दौरान 112 कारों की डिलीवरी दी गई। श्राद्ध के दौरान कारों की डिलीवरी धीमी हो गई थी, क्योंकि कई परिवार कार घर लाने से पहले त्योहार शुरू होने का इंतज़ार कर रहे थे।

लीडरबोर्ड की स्थिति- दिल्ली-एनसीआर, महाराष्ट्र और कर्नाटक बोर्ड पर सबसे आगे रहे, इन शहरों ने कुल डिलीवरी में 62 फीसदी योगदान दिया। 50 फीसदी खरीदारों ने अपनी कार को फ़ाइनेंस कराया और 66 फीसदी ने स्पिनी पार्टनर्स के ज़रिए अपना इंश्योरेंस रीन्यू किया।

त्योहारों के दौरान अक्सर भारतीय परिवार एक साथ मिलकर कुछ बड़े फ़ैसले लेते हैं, और कार की खरीद शायद ही कभी किसी एक व्यक्ति का फ़ैसला होती है। कई परिवार लम्बे समय तक कार खरीदने के लिए बचत करते हैं, और किसी खास दिन कार खरीदने की योजना बनाते हैं। नवरात्रि की शुरूआत में भी कुछ ऐसे ही रूझान देखने को मिले।

श्राद्ध के दौरान डिलीवरी की रफ़्तार धीमी हो गई थी क्योंकि ज़्यादातर परिवार अपनी नई खरीद के लिए त्योहार शुरू होने का इंतज़ार कर रहे थे। स्पिनी परिवारों के इस फैसले को आसान बनाना चाहती है, इसके लिए वे हर कार के बारे में स्पष्ट जानकारी देते हैं, ग्राहकों को उचित कीमत बताते हैं और उनकी पसंद के दिन कार हैण्डओवर करते हैं – ताकि परिवार एक के साथ मिलकर खुशियों से त्योहार मना सकें। तो 1,370 परिवारों के लिए, इस नवरात्रि की शुरूआत अपनी कार की चाबी और आगे बढ़ने की आज़ादी – के साथ शुरू हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here