जयपुर। जेके लक्ष्मीपत यूनिवर्सिटी में नेशनल लेवल इंटरकोलेजिएट स्पोर्ट्स फेस्ट “स्पर्धा” और हैक जेकेएलयू 5.0 का पोस्टर लॉन्च समारोह पूर्वक हुआ। इस दौरान बैंड परफॉर्मेंस के साथ ही डांस का भी आयोजन हुआ। यूनिवर्सिटी के ऑफिस ऑफ स्टूडेंट्स अफेयर्स इंचार्ज दीपक सोगानी ने बताया कि स्पर्धा में क्रिकेट, वॉलीबॉल, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, फुटबॉल, बास्केटबॉल समेत सभी प्रमुख खेलों के विभिन्न स्टेज के कंपटीशन आयोजित होंगे।
फेस्ट में देश के विभिन्न हिस्सो की यूनिवर्सिटी से बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि स्पर्धा एवं हैक की तैयारियां जारी है एवं ये आयोजन मार्च में होंगे। स्टूडेंट्स मे इसको लेकर जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। उन्होंने बताया कि इस बार इंटरनेशनल लेवल पर देश का नाम रोशन कर चुके स्पोर्ट्स पर्सन फेस्ट में स्टूडेंट्स का उत्साहवर्धन करते नजर आएंगे। विनर्स को नकद पुरस्कार दिए जाएंगे।




















