अयोध्या दास महाराज ने श्रीराम परिवार का पंचामृत से किया अभिषेक

0
104

जयपुर। श्री रामानन्द वैष्णव मण्डल द्वारा सियाराम डूंगरी आमेर में अयोध्या दास महाराज के सानिध्य में छठी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मन्दिर के महंत अयोध्या दास महाराज ने श्रीराम, लक्ष्मण और सीता माताजी का दूध दही पंचामृत से अभिषेक किया और सुगंधित चन्दन लगाकर मनोहारी पोशाक और आभुषण पहनाकर फूलों से सुन्दर श्रगार किया गया। आयोजन में पुरे मन्दिर परिसर को बांदरवाल, पताकाओं और रंगीन गुब्बारे से सजाया गया।

समाज के गिरधारी नारायण अग्रवाल, लक्ष्मीनारायण काकडे वाले, अवधेश पाटोदिया, श्याम अग्रवाल, केशव अग्रवाल, अरविन्द खंडेलवाल, बृज बिहारी दुसाध, जगदीश प्रसाद काकडेवाले, बृजमोहन गोयल ने बधाई पद गाकर भगवान को रिझाया। इस मौके पर समाज रामानन्द मण्डल के सदस्य रामबाबू झालानी ने बताया कि हर वर्ष सियाराम डूंगरी आमेर में छठी महोत्सव 35 वर्षों से मनाया जा रहा है।

महंत अयोध्या दास महाराज ने इस मौके पर सभी संतों-महंतों को शाल और श्रीफल भेंट करते हुए सभी सदस्यों को बधाई दी। मन्दिर के सदस्य गोविन्द कट्टा ने बिहारी मंदिर किशनपोल के महंत नरेन्द्र दास महाराज का माला- दुपट्टा, दुशाले से स्वागत किया। इस अवसर पर समाज कि राजकुमारी अग्रवाल, सरोज खंडेलवाल, कृष्ण अग्रवाल, उर्मिला झालानी, सुनीता अग्रवाल, सुशील शर्मा, गायत्री, मुनी देवी आदि महिलाओं ने अलग-अलग तरह के थालो में बधाई के लिए कपड़े, खिलोने, फल, मेवे शाल दुशाले लेकर दरबार में पहुंचीं और नाच, गाकर भगवान को रिझाया। सभी भक्तों को मन्दिर के महंत ने बधाई दी। उसके बाद सभी भक्तों ने प्रसादी ग्रहण की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here