जयपुर। गुलाबी नगरी जयपुर में रविवार, 25 अक्टूबर को सवर्ण आक्रोश सभा का आयोजन होने जा रहा है। राष्ट्रीय करणी सेना की ओर से विद्याधर नगर स्टेडियम में सुबह 10 बजे आयोजित होने वाली इस सभा में देशभर से सवर्ण समाज और सर्व समाज के दो लाख से अधिक लोगों के शामिल होने का आयोजकों ने दावा किया है।
सभा में आरक्षण व्यवस्था में सुधार, यूजीसी नियमों की वापसी, एससी-एसटी एक्ट में संशोधन, ईडब्ल्यूएस प्रक्रिया के सरलीकरण, सवर्ण आयोग के गठन और गोमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने सहित विभिन्न मांगें प्रमुखता से उठाई जाएंगी। आयोजन को लेकर प्रदेशभर में जनसंपर्क और संपर्क सभाएं की जा रही हैं।
शिव सिंह शेखावत ने कहा कि देश के विभिन्न राज्यों से सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि सभा में भाग लेंगे और सरकार के समक्ष अपनी मांगें रखेंगे। अग्रवाल, खंडेलवाल, विप्र और परशुराम सेना सहित विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों ने भी आयोजन को लेकर अपनी सहभागिता जताई है।
अब सभी की नजर विद्याधर नगर स्टेडियम में होने वाली सभा पर है। आयोजन में लोगों की भागीदारी और उठाए जाने वाले मुद्दे राजनीतिक एवं सामाजिक हलकों में चर्चा का विषय रहेंगे।

















