महाराजा पद्मनाभ सिंह ने किया जयपुर एशिया गोल्फ कप के पोस्टर का विमोचन

0
38

जयपुर। जयपुर के महाराजा सवाई पद्मनाभ सिंह ने एसएएफजीआर जयपुर एशिया गोल्फ कप के दूसरे संस्करण के पोस्टर का विमोचन किया। इस अवसर पर रोटरी क्लब जयपुर मिडटाउन की अध्यक्ष रोटेरियन रानू श्रीवास्तव, टूर्नामेंट संयोजक रोटेरियन अतुल पोद्दार, रोटेरियन ऋषभ राजवंशी, केपी बजाज और सुषमा बजाज मौजूद रहे।

आयोजकों ने महाराजा को टूर्नामेंट की रूपरेखा और उसके अंतरराष्ट्रीय महत्व की जानकारी दी। आगामी संस्करण में भारत सहित एशिया के विभिन्न देशों से करीब 120 गोल्फरों के भाग लेने की उम्मीद है। महाराजा ने आयोजन में रुचि दिखाते हुए आयोजकों का उत्साहवर्धन किया और सहयोग एवं सहभागिता का आश्वासन दिया। अंतरराष्ट्रीय पोलो खिलाड़ी रहे महाराजा का समर्थन आयोजन समिति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

टूर्नामेंट का उद्देश्य जयपुर को अंतरराष्ट्रीय गोल्फ के मानचित्र पर पहचान दिलाने के साथ राजस्थान में खेल पर्यटन को बढ़ावा देना है। इसके माध्यम से जयपुर की समृद्ध विरासत, आतिथ्य परंपरा और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की मेजबानी की क्षमता को वैश्विक स्तर पर प्रदर्शित करने का प्रयास किया जाएगा।

रोटेरियन रानू श्रीवास्तव और अतुल पोद्दार ने महाराजा के प्रति आभार जताते हुए टूर्नामेंट को सफल बनाने और इसे प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय आयोजन के रूप में स्थापित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here