पुलिस मुख्यालय में लगेगी राज्य स्तरीय पेंशन अदालत

0
37

जयपुर। राजस्थान सरकार के पेंशन एवं पेंशनर्स कल्याण विभाग तथा राजस्थान पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में राज्य के सेवानिवृत्त पुलिस कार्मिकों एवं उनके आश्रितों की पेंशन से जुड़ी समस्याओं व प्रकरणों के मौके पर ही त्वरित समाधान के लिए बुधवार को पुलिस मुख्यालय में पेंशन अदालत का आयोजन किया जा रहा है।

इस राज्य स्तरीय पेंशन अदालत की अध्यक्षता राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास करेंगे। आयोजन के दौरान पेंशनरों के लंबित मामलों, पेंशन निर्धारण, बकाया भुगतानों और अन्य संबंधित समस्याओं को सुनकर उनका प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाएगा।

विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस पेंशन अदालत का मुख्य उद्देश्य पुलिस महकमे से सेवानिवृत्त हुए अधिकारियों व कर्मचारियों को पेंशन से संबंधी प्रक्रियाओं में आ रही दिक्कतों से राहत दिलाना और उनके प्रकरणों को प्रशासनिक स्तर पर समन्वय स्थापित कर हाथों-हाथ निस्तारित करना है। संबंधित पेंशनर समय पर उपस्थित होकर अपनी समस्याओं का समाधान करा सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here