जयपुर। मानसरोवर के कावेरी पथ पर स्थित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय के विद्यार्थियों ने शहादत को सलाम करते हुए तिरंगा रैली का आयोजन किया। जिसमें विद्यायल के सभी विद्यार्थियों के साथ स्कूल स्टाफ ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। तिरंगा रैली विद्यालय प्रांगण से प्रांरभ हुई और मध्यम मार्ग होती हुई भारत माता के जयकारों के साथ वापस विद्यायल पहुंची ।
वार्ड नंबर – 70 के पार्षद रामअवतार गुप्ता ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना के जवानों के पराक्रम के सम्मान और शहीदों को नमन करने के लिए तिरंगा रैली का आयोजन किया । जिसमें विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं के साथ सैकड़ो लोगों ने इस रैली में भाग लिया। स्थानीय लोगों ने तिरंगा रैली पर पुष्प वर्षा कर विधार्थियों व स्कूल स्टाप का उत्साह वर्धन किया। तिरंगा रैली के समापन पर पार्षद रामावतार गुप्ता ने विद्यार्थियों को अल्पाहार कराया।
ये गणमान्य लोग हुए शामिल
तिरंगा रैली में स्थानीय पार्षद रामावतार गुप्ता,सुरेश मीना, महामंत्री (मानसरोवर मंडल),भामाशाह भगवान बुलचंदानी,प्रमोद गुप्ता,एसडीएम सदस्य के के गुप्ता,विनोद गुप्ता, विद्यालय के उप प्रधानाचार्य मदन मोहन शर्मा, पूनम वगगा ,नीतेश पूनिया,कृष्णा शर्मा,डॉ संतोष जाखड़,डॉ मोहन लाल,जितेंद्र टेलर,जितेंद्र वर्मा,दीपक खत्री सहित अन्य कई गणमान्य लोग उपस्थित रहें। रैली के समापन पर विद्यालय के उप प्रधानाचार्य मदन मोहन शर्मा ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।