डोडा चूरा रखने के मामले में दो माह से फरार चल रहे आरोपी चित्तौड़गढ़ से गिरफ्तार

0
315
The accused who was absconding for two months in the case of keeping doda chura was arrested from Chittorgarh
The accused who was absconding for two months in the case of keeping doda chura was arrested from Chittorgarh

जयपुर। संजय सर्किल थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ डोडा चुरा रखने के मामले में दो माह से फरार चल रहे आरोपी को चित्तौड़गढ़ से गिरफ्तार किया है।

पुलिस जांच में सामने आया कि नशे की लत पूरा करने और मौज-मस्ती करने के लिए रुपयों की जरूरत पडने पर अवैध स्मैक का कारोबार भी करता था। इस मामले में पूर्व में पुलिस दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर राशि डोगरा डूडी ने बताया कि संजय सर्किल थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ डोडा चुरा रखने के मामले में दो माह से फरार चल रहे आरोपी सुन्दर लाल हजूरी निवासी चित्तोडगढ को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस ने इसके दो अन्य आरोपियों को पहले ही पकड़ चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here