महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रवाल समाज निकालेगा भव्य शोभायात्रा

0
35

जयपुर। महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में अग्रवाल समाज सेवा समिति टोंक रोड की ओर से आयोजित तीन दिवसीय समारोह के तहत रविवार को शोभायात्रा, ध्वजारोहण, विशाल सभा और सामूहिक गोठ का आयोजन होगा। समारोह में टोंक रोड अग्रवाल समाज से जुड़े 5 हजार से अधिक परिवारों की सहभागिता रहेगी। कार्यक्रम में विधायक कालीचरण सराफ, जयपुर अग्रवाल समाज समिति के अध्यक्ष ओपी अग्रवाल सहित समाज के गणमान्यजन शामिल होंगे।

समिति अध्यक्ष मुकेश कुमार गुप्ता और महामंत्री केके सिंघल ने बताया कि शोभायात्रा सुबह 6 बजे टेलीफोन कॉलोनी स्थित शिव मंदिर के सामने से रवाना होगी। यह बरकत नगर और महेश नगर होते हुए श्री अग्रसेन भवन, बैंक कॉलोनी पहुंचेगी। यहां सुबह 8:30 बजे ध्वजारोहण होगा। इसके बाद सुबह 11 बजे त्रिवेणी नगर स्थित सामुदायिक केंद्र में विशाल सभा और सामूहिक गोठ आयोजित की जाएगी।

समिति उपाध्यक्ष अरविंद अग्रवाल ने बताया कि सभा में वर्ष 2025-26 के दौरान राजस्थान और सीबीएसई बोर्ड की 10वीं-12वीं परीक्षाओं के साथ कैट, सीए फाइनल, आईआईटी, क्लैट और नीट सहित विभिन्न परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा कला, साहित्य, संगीत, खेलकूद, उद्योग और प्रशासनिक सेवाओं में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाली प्रतिभाओं तथा 75 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ समाजजनों का भी सम्मान होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here