डिस्ट्रिक्ट फ्लैग फुटबॉल चैंपियनशिप में अंबर लायंस विजेता

0
81
The Amber Lions are the winners of the District Flag Football Championship.
The Amber Lions are the winners of the District Flag Football Championship.

जयपुर। राजस्थान ग्रिडिरॉन एसोसिएशन की ओर से आयोजित जयपुर डिस्ट्रिक्ट फ्लैग फुटबॉल चैंपियनशिप 2025-26 में अंबर लायंस विजेता रही। जेके लक्ष्मीपत यूनिवर्सिटी में आयोजित इस प्रतियोगिता में जिले की दर्जनभर से अधिक टीमों ने हिस्सा लिया।

इस दौरान गर्ल और बॉयज दोनों ने जबरदस्त परफॉर्म करते हुए रोमांचक मैचों में अपना उम्दा प्रदर्शन किया। यूनिवर्सिटी के ऑफिस ऑफ स्टूडेंट्स अफेयर्स इंचार्ज दीपक सोगानी, स्पोर्ट्स ऑफिसर वैभव टोपीवाला समेत अन्य लोगों ने आयोजन में यूनिवर्सिटी की ओर से महती भूमिका अदा की। सोगानी ने बताया कि यूनिवर्सिटी के प्ले ग्राउंड में समय समय पर इस तरह के आयोजन होते रहते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here