रेलवे पटरी के पास मिला एक व्यक्ति का शव

0
184

जयपुर। झोटवाड़ा थाना इलाके में शनिवार सुबह रेलवे पटरी के पास एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। किसी राहगीर ने पटरी किनारे लाश देख पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मौका मुआयना किया।

वहीं घटनास्थल पर पुलिस ने शव की तलाशी ली,लेकिन मृतक के पास से कोई भी पहचान पत्र,दस्तावेज या कोई अन्य सामान नहीं मिला। जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। फिलहाल शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है।

पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया यह मामला हादसा या हत्या दोनों हो सकता है। यह आशंका जताई जा रही है कि यह व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आकर मर गया हो या फिर किसी ने इसकी हत्या कर शव को पटरी के पास फेंका हो।

पुलिस टीम हर एंगल से जांच में जुटी है। घटनास्थल पर आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस का मानना है कि यह घटना रात या अल सुबह की हो सकती है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और मृतक की पहचान होने के बाद ही कार्रवाई की गई जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here