May 20, 2025, 3:47 pm
spot_imgspot_img

बदमाशों ने क्लब के मैनेजर को पीटा

जयपुर। श्यामनगर थाना पुलिस ने एस्कॉर्ट सर्विस चलाने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने डिओना क्लब के जनरल मैनेजर के साथ मारपीट और लूटपाट की थी। फिलहाल आरोपितों से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण दिगंत आनंद ने बताया कि 13 मार्च को पीड़ित सुरेश नेहरा ने एक मामला दर्ज करवाया कि वह डिओना क्लब में जनरल मैनेजर के पद पर है। रात को साथी कर्मचारी मोनिस, बृजेश, नवरतन क्लब बंद करके नीचे आए। शगुन स्वीट्स के सामने खड़े हो गए। वहीं तीन लड़के व दो लड़कियां आपस में लड़ रहे थे।

जिन्हे समझाया की आप यहां पर लड़ाई मत करो। यहां से जाओ। दोनों लड़कियों ने कहा कि हमारी गाड़ी आ रही है, उसमे चले जाएंगे। अचानक से एक स्विफ्ट डिजायर गाड़ी आई। एक लड़का निकला और बृजेश पर डंडे से वार किया। सुरेश नेहरा ने बताया कि इस पर मैंने उस गाड़ी में अंदर बैठे शक्स को कहा कि आप यहां पर लड़ने आये हो क्या?

उतनी देर में एक अन्य गाड़ी आई। एक लड़का उतरा और मेरे सिर पर डंडे से दो-तीन वार किए। मेरे गले की चौन और मेरा मोबाइल सैमसंग एम-24 छिनकर ले गए। जाते समय दोनों लड़कियों को भी ले गए। मेरी चौन छीनने के लिए गाड़ी के अंदर से हाथ डाला। फिर मुझे घसीटकर आगे ले गए। धक्का देकर रोड पर पटक दिया।

पीड़ित की रिपोर्ट पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। इस पर पुलिस ने बदमाशों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जिस पर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी राजेन्द्र कुमार मीणा उर्फ राजू मीणा ऑनलाइन एस्कॉर्ट सर्विस चलाता है। जो अपने साथियों के साथ मिलकर जयपुर शहर में ग्राहक के बताए होटल, मकान पर टैक्सी और अपनी गाड़ी से सप्लाई देता है।

घटना के दिन भी राजेन्द्र मीणा ने सप्लाई दी थी। किसी बात को लेकर ग्राहक से झगड़ा हो गया। इस पर लड़कियां वापस आ गईं। फुटपाथ पर खड़ी हो गई। राजेन्द्र मीणा अपने साथियों के साथ 2 गाड़ियों में गया। जाते ही बिना पूछे वहां खड़े लोगों पर उन्होंने हमला कर दिया। आरोपी घटना के बाद पुलिस से बचने के लिए जम्मू-कश्मीर घूमने चला गया। आरोपी राजेन्द्र मीणा ने अपनी पूर्व पत्नी को छोड़ रखा है।

जयपुर में किसी महिला मित्र के साथ रहता है। आरोपी राजेन्द्र मीणा बहुत ही चालाक किस्म का व्यक्ति है, जो अपनी गैंग के किसी भी सदस्य या जानकार को अपने फ्लैट के बारे में नहीं बताता है। आरोपी एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर सप्लाई देने के बहाने कई बार मारपीट कर पैसे लेकर भाग जाता है।

पीड़ित बदनामी के डर से पुलिस थाने तक नहीं आते हैं। पुलिस ने इस मामले में रामनगरिया निवासी 21 वर्षीय राजेंद्र मीणा उर्फ राजू मीणा और मानसरोवर निवासी 38 वर्षीय बलवंत सिंह को गिरफ्तार किया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles