जयपुर। आरबी इंटरनेशनल की ओर से आयोजित श्री गणपति महाराज की भव्य विसर्जन यात्रा शुक्रवार को जयपुर स्थित आरबी इंटरनेशनल कार्यालय से मुंबई के लिए रवाना होगी। आयोजन के तहत सुबह 10 बजे गणपति महाराज की पूजा, 11 बजे हवन और दोपहर 12 बजे प्रसाद वितरण होगा। इसके बाद दोपहर 3:15 बजे श्री गणपति महाराज की प्रतिमा का दिव्य प्रस्थान होगा।
श्री विश्वनाथ अग्रवाल के नेतृत्व में गणपति महाराज की प्रतिमा को हवाई मार्ग से जयपुर से मुंबई ले जाया जाएगा। मुंबई में विधि-विधान और श्रद्धा के साथ गणपति महाराज की प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। आयोजन में सामाजिक, धार्मिक और व्यावसायिक क्षेत्र से जुड़े गणमान्य लोग शामिल होंगे।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रवासी संघ राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष एवं स्टील उपभोक्ता मंच राजस्थान के चेयरमैन भीम सिंह कासनियां होंगे। कार्यक्रम की मीडिया प्रभारी एवं जयपुर ब्रांच मैनेजर काजल सैनी ने बताया कि यह आयोजन राजस्थान से मुंबई तक आस्था, संस्कृति और सामाजिक सहभागिता का संदेश पहुंचाने वाला विशेष आयोजन है।



















