July 27, 2024, 11:14 am
spot_imgspot_img

सामान रखने के बहाने बदमाश ले भागा ई रिक्शा

जयपुर। सामान रखने के बहाने एक बदमाश ई रिक्शा लेकर चलता बना। इस सम्बंध में ई रिक्शा चालक ने आदर्श नगर थाने में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार शास्त्रीनगर निवासी इस्लामुद्दीन ने मामला दर्ज करवाया कि वह 2-3 बजे रामगंज से राजा पार्क आ गया। यहां पर एक व्यक्ति बोला इस सामान को तिलक नगर पहुंचाना है। आरोपी बोला कि सामान थोड़ा आगे गली में रखा है मैं ले जाकर सामान रखकर वापस इधर आता हूं। इस पर वह ई रिक्शा लेकर चलता बना। चालक काफी देर तक आरोपी का इंतजार करता रहा। जब बदमाश ई रिक्शा लेकर नहीं लौटा तो उसे ठगी का पता चला। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटना स्थल और उसके आस-पास से सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles