जयपुर में राजस्थान प्रदेश इंटक का होगा शपथ ग्रहण समारोह

0
21
The oath-taking ceremony of the Rajasthan State INTUC will be held in Jaipur.
The oath-taking ceremony of the Rajasthan State INTUC will be held in Jaipur.

जयपुर। राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस की प्रदेश इंटक की कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह 15 मार्च को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा गांधी भवन)जयपुर में प्रातः 11 बजे आयोजित किया जा रहा है।

इंटक प्रदेश प्रवक्ता बाबूलाल शर्मा ने बताया कि पिछले दिनों ब्यावर में प्रदेश इंटक के 24वे महाधिवेशन मजदूर महापंचायत में प्रदेश अध्यक्ष पद पर चौथी बार जगदीश राजश्रीमाली को निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया। प्रदेश आध्यक्ष जगदीश राज श्रीमाली 251 सदस्यों की कार्यकारिणी बनाई है यह सदस्य विभिन्न विभागों से जुड़े हुए हैं।

शपथ ग्रहण समारोह में राजस्थान कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत,प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस गोविंद सिंह डोटासरा) नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली] पूर्व मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास, विधायक रफीक खान , अमीन कागजी), डॉ. शिखामील बराला, जयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुनील शर्मा ,खेलकूद प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष अमीन पठान, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सारिका सिंह सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं को आमंत्रित किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here