शहर के विभिन्न मन्दिरों में आयोजित होंगे श्री प्रेमभाया सरकार के फागोत्सव

0
47
The Phagotsav celebrations of Shri Prembhaya Sarkar will be held in various temples across the city.
The Phagotsav celebrations of Shri Prembhaya Sarkar will be held in various temples across the city.

जयपुर। श्री प्रेमभाया मंडल समिति द्वारा शहर के विभिन्न मंदिरों में श्री प्रेमभाया सरकार के फागोत्सव का आयोजन किया जाएगा। समिति के संरक्षक विजय किशोर शर्मा ने बताया कि फागोत्सव का शुभारंभ शनिवार, 7 फरवरी को युगल कुटीर, जयलाल मुंशी का रास्ता, चांदपोल बाजार में किया जाएगा। इस अवसर पर श्री प्रेमभाया सरकार का ऋतु पुष्पों से भव्य श्रृंगार किया जाएगा तथा ठाकुर जी को गुलाल अर्पित की जाएगी।

समिति के अध्यक्ष दुर्गा चौधरी ने बताया कि फागोत्सव के क्रम में विभिन्न मंदिरों में आयोजन किए जाएंगे। जिसमें 8 फरवरी, रविवार को मंदिर श्री प्रेमभाया सरकार, हरियुगल विहार, चंदलाई रोड, टोंक रोड, 15 फरवरी, रविवार को शिव मंदिर, शिव मार्ग, ढूंढलोद हाउस, सोडाला, 22 फरवरी, रविवार को मातेश्वरी मंदिर, स्वर्ण पथ, मानसरोवर व 1 मार्च — मंदिर श्री रामचन्द्रजी, चांदपोल बाजार में फागोत्सव का विशेष आयोजन किया जाएगा।

इसके साथ ही युगल कुटीर, जयलाल मुंशी का रास्ता चांदपोल बाजार में 14 फरवरी, 21 फरवरी एवं 28 फरवरी को सायं साढ़े 7 बजे से रात्रि साढ़े 10 बजे तक फागोत्सव का आयोजन किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here