पुलिस कमिश्नर ने ग्यारह पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों को किया डीजीपी डिस्क एवं प्रमाण पत्र से सम्मानित

0
32
The Police Commissioner honored eleven police officers and personnel with the DGP Disc and Certificates.
The Police Commissioner honored eleven police officers and personnel with the DGP Disc and Certificates.

जयपुर। पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने सोमवार को पुलिस आयुक्तालय में पुलिस सेवा में उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय सेवायें देने वाले 3 अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, 1 सहायक पुलिस आयुक्त, 1 पुलिस उप अधीक्षक, 2 पुलिस निरीक्षक, 4 कांस्टेबल को डीजीपी डिस्क एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

पुलिस कमिश्नर ने सम्मानित होने वाले सभी पुलिस अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि डीजीपी डिस्क विशेष कार्य करने वालों को ही दी जाती है। इतनी बड़ी फोर्स में जो लोग अच्छा कार्य कर रहे हैं उनको कार्य करने के लिए सम्मानित किया जाय तो यह उनके काम का भी सम्मान है। बाकी के लोग भी इनसे प्रेरणा लें। मुझे उम्मीद है कि भविष्य में भी लगन, समर्पण एवं मेहनत से जनता की सेवा का कार्य करते हुए पुलिस का नाम आगे बढ़ाते रहेंगे।

डीजीपी डिस्क से सम्मानित होने वालों में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त रानू शर्मा, मिताली गर्ग एवं डॉ. हेमन्त कुमार, सहायक पुलिस आयुक्त नारायण कुमार बाजिया, पुलिस उप अधीक्षक इस्लाम खान, पुलिस निरीक्षक गुंजन वर्मा एवं भजन लाल, कांस्टेबल भूपेन्द्र सिंह, हरिमोहन, वेदवीर सिंह एवं ललित कुमार शामिल थे।

इस अवसर पर विशेष पुलिस आयुक्त ऑपरेशन्स ओम प्रकाश, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अपराध अजय सिंह, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था डॉ राजीव पचार, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त प्रशासन एवं यातायात योगेश दाधीच, पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) राजेश कॉवत, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) पार्थ शर्मा सहित अधिकारी एवं पुलिसकर्मी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here