हीदा की मोरी पर किया शोभायात्रा का भव्य स्वागत

0
43
The Procession Was Grandly Welcomed at Heeda Ki Mori.
The Procession Was Grandly Welcomed at Heeda Ki Mori.

जयपुर। श्रीराम नवमी पर सूरजपोल अनाज मंडी से निकली शोभायात्रा का विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और श्री राधा गोविंद सेवा परिवार की ओर से रामगंज के हीदा की मोरी पर स्वागत किया गया। अध्यक्ष आलोक बालाहेडी ने बताया कि शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा की गई और श्रद्धालुओं को शीतल पेय पिलाया गया।

इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्रीय संगठन मंत्री राजाराम, विश्व हिंदू परिषद से राकेश शर्मा, जयपुर महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मीणा, अमरनाथ महाराज, भाजपा नेता रवि नैयर, हिंदू जागरण मंच से सुभाष शर्मा, राजकुमार शर्मा, मोहन बालाहेडी, उमेश सैनी, गौतम, विजय, मुकेश शर्मा, सुनील शर्मा, सुनील पारीक, अक्षत सैनी, सौरभ वैष्णव सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here