दीपावली को लेकर सन 1962-63 में भी बनी थी यही स्थिति

0
338
The same situation had arisen in 1962-63 regarding Diwali
The same situation had arisen in 1962-63 regarding Diwali

जयपुर। दीपावली की तारीख को लेकर इस बार जो स्थिति है वह 1962-63 में भी बनी थी। उस समय भी पहले दिन ही दीपोत्सव मनाया गया। ज्योतिषाचार्य अरुण चतुर्वेदी ने बताया कि 1962 में दीपावली 27 अक्टूबर को थी। अमावस्या तिथि शाम 4:18 से प्रारंभ होकर 28 अक्टूबर 1962 को शाम 6:35 बजे समाप्त हो रही थी। लेकिन दीपावली पूजन 27 अक्टूबर 1962 में किया गया।

इसी प्रकार सन् 1963 में 16 अक्टूबर को अमावस्या शाम 4:15 पर प्रारंभ होकर 17 अक्टूबर 1963 को शाम 6:13 बजे समाप्त हुई। उस साल भी दीपावली 16 अक्टूबर को मनाई गई।
पं. शिवदत्त शर्मा ने कहा कि जयपुर समेत पूरे प्रदेश में 31 अक्टूबर को दीपावली मनाई जा रही है। 31 अक्टूबर की शाम 4.03 बजे के बाद अमावस्या लग जाएगी। लक्ष्मी पूजन 31 तारीख को करना उचित है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here