दीपावली महोत्सव में दिखा सतयुग का नजारा

0
523
The view of the Golden Age was seen in the Diwali festival
The view of the Golden Age was seen in the Diwali festival

जयपुर। ब्रह्माकुमारीज पीस पैलेस जयपुर सेवाकेंद्र पर सतयुगी अंदाज में दीपावली कार्यक्रम मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन द्वारा की गई। सेवाकेंद्र संचालिका ब्रह्माकुमारीज हेमलता बहन ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिव परमात्मा पिता दीपराज हैं और हम आत्माएं दीपक हैं और आवश्यकता है सबको सच्चे ज्ञान का दीपक जलाने की।

ब्रह्माकुमारीज कविता बहन ने दीपावली का आध्यात्मिक रहस्य स्पष्ट करते हुए कहा कि जिस प्रकार दिवाली पर बाहर की सफाई करते हैं उसी प्रकार परमात्मा ध्यान द्वारा मनोविकारों की सफाई करें इसके लिए समय अवश्य निकालें। ब्रह्माकुमारीज मदनलाल शर्मा ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दी।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने राम महिमा, महाभारत तथा मोटिवेशनल सोंग्स पर अपनी विशेष प्रस्तुति दी। सभी आगंतुकों को ताज, तिलक व चुनरी पहनाकर सम्मान किया गया। ब्रह्माकुमारीज बसंत भाई ने सुचारू रूप से मंच संचालन किया। अंत में ब्रह्माकुमारीज मीना दीदी ने सभी को ईश्वरीय प्रसाद वितरण किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here