महिला ने चुन्नी से फंदा लगाकर दी जान

0
155

जयपुर। जालूपुरा थाना इलाके में एक महिला ने मंगलवार बुधवार की मध्य रात्रि जय मंगल पैलेस होटल में पंखे से चुन्नी का फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। फिलहाल महिला के आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। महिला के पास 18 पेज का सुसाइड नोट मिला है। इसमें उसने अपने बच्चों, परिवारजनों सहित अन्य लोगों के लिए कई बातें लिखी है। सुसाइड नोट में बच्चों को आई लव यू और आई मिस यू भी लिखा है। 18 पेज में से दो पेज गुजराती में लिखे है। पुलिस इन पेजों को पढ़वाने का प्रयास कर रही है।

पुलिस के अनुसार कुमावत कॉलोनी ब्यावर निवासी 32 वर्षीय अंजली पत्नी प्रकाश सिंह की शादी करीब 12 साल पहले हुई थी। उसके दो बच्चे है। एक बेटा और एक बेटी। महिला मंगलवार रात करीब साढ़े बजे होटल में आकर रुकी थी। सुबह जब महिला बाहर नहीं आई तो होटल स्टाप ने 11 बजे कमरें का दरवाजा खटखटाया। अंदर से आवाज नहीं आने पर दूसरी चाबी से गेट खोलकर देखा गया तो महिला फंदे से लटकी मिली। इस पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को उतार कर अस्पताल में रखवाया। पुलिस ने महिला के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है।

लोन दिलाने का काम करती थी मृतका

थानाधिकारी ममता ने बताया कि अंजली के पास बहुत सारे दस्तावेज मिले है। महिला सरकारी और प्राइवेट कम्पनियों से लोन दिलाने का काम करती थी। महिला का पति होटल व्यवसाय से जुड़े हुए है। महिला का पति बहरीन में रह रहा है। महिला के पास 18 पेज मिले है। इसमें घर परिवार और सदस्यों से जुड़ी कई बातें लिखी है। इनमें दो पेज गुजराती में लिखे है। महिला मूलत: गुजरात की रहने वाली है। सुसाइड लेटर में महिला ने अपने बच्चों को आई लव यू, आई मिस यू और उनका ख्याल रखने की बात लिखी है। महिला का पीहर पक्ष गुजरात का हिम्मतनगर है वही ससुराल पक्ष ब्यावर में रहता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here