201 कन्याओं का पूजन कर दिया नारी शक्ति और सम्मान का संदेश

0
32

जयपुर। शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर मालवीय नगर स्थित झूलेलाल मंदिर में आडवाणी चैरिटेबल ट्रस्ट एवं पूज्य सिंधी पंचायत, सेक्टर-4 के संयुक्त तत्वावधान में कन्या पूजन समारोह श्रद्धा और उल्लास के साथ आयोजित किया गया। इस दौरान 201 कन्याओं का विधि-विधान से पूजन किया गया। कन्याओं को भोजन कराने के साथ उपहार भी भेंट किए गए।

समारोह में पूर्व राज्यमंत्री राजीव अरोड़ा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ हरदीप सिंह चहल ने भी कार्यक्रम में शिरकत की। आडवाणी चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष हितेश आडवाणी ने कहा कि कन्या पूजन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का अभिन्न अंग है। कन्याओं में देवी स्वरूप के दर्शन कर उनका सम्मान करना सामाजिक मूल्यों का प्रतीक है। ऐसे आयोजन बेटियों के प्रति संवेदनशीलता, सम्मान और सेवा भावना को मजबूत करते हैं।

कार्यक्रम में सुनीता आडवाणी, पार्षद प्रत्याशी; झूलेलाल मंदिर सेक्टर-4 के अध्यक्ष डेटा राम केवलरामानी, सचिव किशनलाल लालवानी, सदस्य एवं आयोजक धर्मदास गंगवानी तथा संयोजक दिलीप केसवानी और संजय व्यास मौजूद रहे।

इसके अलावा अशोक सेवानी, लोकेश खत्री, अनूप टांक, नंद कुमार नरवानी, धर्मेंद्र मोटवानी, हीरालाल साहनी, किशन जैनानी, नंदकिशोर स्वर्णकार और प्रोफेसर वल्लभ शर्मा सहित समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कहा कि बेटियों का सम्मान और नारी शक्ति का आदर ही संस्कारवान एवं सशक्त समाज की पहचान है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here