युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

0
25
Woman lying on track commits suicide after seeing train coming
Woman lying on track commits suicide after seeing train coming

जयपुर। राजधानी के बिंदायका रेलवे स्टेशन पर मंगलवार की शाम एक 35 वर्षीय युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही कनकपुरा आरपीएफ, जीआरपी एवं बिंदायका थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया।

पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने की बात सामने आई है। हालांकि मृतक की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है तथा रेलवे स्टेशन परिसर के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद शव को सवाई मानसिंह अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। परिजनों की पहचान और पोस्टमार्टम के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
घटना बिदायका थाना क्षेत्र की है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here