June 30, 2025, 1:51 am
spot_imgspot_img

चोरों ने तीन सूने मकानों को बनाया निशाना

जयपुर। शिवदासपुरा थाना इलाके में चोरों ने एक ही दिन में तीन सूने मकानों को निशाना बनाकर लाखों रुपए के जेवरात व नगदी पार कर ली। पुलिस के अनुसार वसुधंरा कॉलोनी निवासी सूरज चौधरी ने मामला दर्ज करवाया कि वह अपने गांव गया था और उसकी मम्मी, चाचा-चाची और जीजा अस्पताल में थे। उसके पापा अपने कार्यालय चले गए थे।

पीछे से चोर सूने मकान का ताला तोड़कर करीब 48 लाख रुपए के सोने चांदी के जेवरात व नगदी ले गए। घटना का पता पीड़ित को 28 मई की शाम वापस लौटने पर लगी। इस पर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंच कर पुलिस ने साक्ष्य लेकर जांच शुरू कर दी है।

दूसरी घटना में जगदीश विहार कॉलोनी बरखेड़ा निवासी मुकुट बैरवा ने मामला दर्ज करवाया कि उसके छोटे भाई की पत्नी अस्पताल में भर्ती थी। दो दिन बाद जब उसे अस्पताल से छुट्टी मिली तो उसे लेकर घर पहुंचे। घर पहुंचे तो मैन गेट का ताला तो बंद था लेकिन अंदर कमरों के ताला टूटे हुए थे और लाइट जल रही थी। कमरों का सामान भी बिखरा हुआ था।

चोर मकान को निशाना बनाकर लाखों रुपए के जेवरात व नगदी ले गए। घटना 28 मई की है। इस पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने साक्ष्य लेकर जांच शुरू कर दी है। तीसरी घटना में अवदूत विहार बरखेड़ा निवासी रामनारायण ने मामला दर्ज करवाया कि उसके मकान का निर्माण कार्य चल रहा है।

इस पर उसने पास में ही दूसरा मकान किराए पर लेकर उसमें सामान रख दिया। 28 मई को चोरों ने उसके किराए के मकान को निशाना बनाया और चांदी की कनकती, मांगल सूत्र, चांदी की पायजेब और कानों के टॉप्स के अलावा 50000 रुपए की नगदी ले गए। घटना का पता लगने पर पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने साक्ष्य लेकर जांच शुरू कर दी है।

तीन महिलाओं ने पार किया सवा दो लाख रुपए का गोल्ड पेंडेंट सेट

गांधी नगर थाना इलाके में एक व्यक्ति के बैग से तीन महिलाओं ने सवा दो लाख रुपए का गोल्ड पेंडेंट सेट पार कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल में जुटी है। पुलिस के अनुसार कृष्णा मार्ग बापू नगर निवासी मानसिंह गुर्जर ने मामला दर्ज करवाया कि वह जौहरी बाजार गया था। वह ई रिक्शा में सवार होकर लौट रहा था ।

महाराजा कॉलेज के पास तीन महिलाएं ई रिक्शा में सवार हो गई। महिलाओं ने उसके बैग की चेन खोलकर उसमें से एक गोल्ड पेंडेंट सेट पार कर लिया। जिसकी कीमत करीब 2 लाख 32 हजार रुपए है। महिला रास्ते में उतर गई। घटना का पता उसे आवास पर पहुंच कर सामान संभालने पर लगा। इस पर पीड़ित ने पुलिस की शरण ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles