डिजिटल इंडिया अभियान के तहत आयोजित वार्षिकोत्सव में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सम्मानित

0
377
Digital India Campaign
Digital India Campaign

जयपुर। राजधानी जयपुर में प्रधानमंत्री मोदी के डिजिटल इंडिया अभियान के तहत एक कम्पनी की ओर से सोमवार को मानसरोवर स्थित दीपशिखा स्मृति ऑडिटोरियम में 14 वां वार्षिक उत्सव में मनाया गया। जहां उत्कर्ष्ट कार्य करने वालो को सम्मानित करने के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यकम का आयोजन हुआ।

कंपनी के सीईओ पवन गोदारा ने बताया की उनकी कंपनी प्रधानमंत्री मोदी के डिजिटल इंडिया अभियान के तहत अपने तीन लाख फ्रैंचाइज़ी के माध्यम से ग्रामीण व शहरी बैंकिंग और नोन बैंकिंग सेवाए उपलब्ध करवा रही है और लोगो के जीवन को आसान बनाने की और पिछ वर्षों से अग्रसर है। इस कार्यकम में संस्था से जुड़े हुए कश्मीर से कन्याकुमारी तक के लोगों ने शिरकत की।

कार्यक्रम संयोजक श्याम गोदारा ने बताया कि उत्कर्ष्ट कार्य करने वालो को सम्मानित करने के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यकम भी हुआ। जिसमे हरियाणा सिंगर अजय हूडा ने अपने लोकप्रिय गाने जैसे कमर का कमरा, कल्लो,छन छन बोले तागड़ी कोण केव तने बहु काले की आदि से दर्शको को झूमने को मजबूर कर दिया। हूडा ने जयपुर की अपने शब्दों में तारीफ की और दर्शकों से मिले प्यार से गदगद हो गए।

दिलकश शायर जुबेर अली ताबिश ने देखो मुझे गौर से देखो। .. तुमने क्या-क्या खोया है आदि शान मन मोह लिया। वीर रस के कवि श्री राम भदावर ने अपनी कविताओं श्री राम व अन्य से देश भक्ति की भर दी। साथ ही इस कार्यक्रम सादुलशहर के विधायक गुरवीर बरार और पीलीबंगा विनोद गोठवाल ने शिरकत की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here