जयपुर। कालवाड़ थाना इलाके में इलाज के नाम पर एक युवक से पच्चीस लाख रुपए से ज्यादा की राशि ठगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जाचं में जुटी है। पुलिस के अनुसार माचवा कालवाड़ निवासी ब्रिजेश गुप्ता ने मामला दर्ज करवाया कि वह लम्बे समय से कमर और घुटनों के दर्द से परेशान है। उसने इलाज के लिए एक डॉक्टर से सम्पर्क किया। डॉक्टर और उसका सहायक एक दिन उसके घर पर आए और जांच करने के बाद कहा कि आपके कमर और घुटने में कफ भरा हुआ है। एक बार कफ निकालने का 7 हजार 500 रुपए का खर्चा आएगा।
उसने हां भर दिया। इसके बाद आरोपियों ने करीब 300 बार उसके कमर और घुटने से कफ निकाला। इलाज के बाद आरोपियों ने उससे रुपए मांगा तो उसने कहा कि इतना को नकद नहीं दे सकता है। इस पर उसने एक लाख ऑनलाइन, कुछ नकदी और बाकी चेक दिए थे। इलाज के बाद भी उसे आराम नहीं मिला। इस पर पीड़ित ने डॉक्टर द्वारा दिए गए नम्बरों पर सम्पर्क किया तो वह बंद मिले। इस पर उसे ठगी का पता चला। इस पर पीड़ित ने पुलिस को इस बारे में जानकारी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




















