July 27, 2024, 7:47 am
spot_imgspot_img

होटल में बुलाकर युवती से दुष्कर्म

जयपुर। जवाहर सर्किल थाना इलाके में एक युवक ने युवती को होटल में मिलने बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर शादी करने का वादा किया। अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर देहशोषण किया।

पुलिस ने बताया कि जगतपुरा निवासी 25 वर्षीय युवती ने मामला दर्ज करवाया कि साल 2020 में उसकी मुलाकात बलराम मीणा से हुई थी। बातचीत के दौरान आरोपी ने उससे दोस्ती कर शादी करने का ऑफर रखा। कुछ समय बाद मिलने के बहाने जगतपुरा स्थित होटल में बुलाकर जबरन दुष्कर्म किया। विरोध करने पर शादी करने का वादा किया। दुष्कर्म के दौरान उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। शादी करने का झांसा देकर आरोपी लगातार देह शोषण करने लगा।

शादी करने का दबाव बनाने पर आरोपी ने मना कर अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया। धोखा देने की कहने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। लगातार मिल रही धमकियों से परेशान होकर पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।

पडोसी ने महिला से की छेड़छाड़

जवाहर नगर थाना इलाके में एक महिला ने पडोसी युवक पर छेड़छाड़ और परेशान करने का आरोप लगाया है। पुलिस के अनुसार जवाहर नगर निवासी एक महिला ने मामला दर्ज करवाया कि उसके मकान के पीछे नीरज कपूर रहता है। आरोपी उसे आवाज देकर आए दिन किसी न किसी काम से अपने घर बुलाता रहता है। आए दिन वह उसे परेशान करता रहता है। एक दिन आरोपी ने उसके अपने घर के पीछे बुलाया और उसके साथ छेड़छाड़ की।

किसी तरह वह उसकी चंगुल से निकल कर घर आ गई। इसके बाद आरोपी उसे फोन कर परेशान करने लगा। आरोपी उसे धमकाने लगा कि वह उसके मकान को बनाने नहीं देगा। इन धमकियों से परेशान होकर उसने सारी जानकारी परिजनों को बताई। इस पर पीड़ित ने पुलिस की शरण ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles