दुष्कर्म और छेड़छाड़ के दो आरोपी गिरफ्तार

0
35

जयपुर। बजाज नगर थाना पुलिस ने महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों पर कड़ा प्रहार करते दुष्कर्म के मामले में वांछित एक आरोपित और पिछले एक साल से फरार चल रहे छेड़छाड़ के आरोपी को दबोच लिया है ।

पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व संजीव नैन ने बताया कि थाना स्तर पर वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है । इसी के तहत गठित बजाज नगर थाना पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म के आरोपी सतीश कुमार मीणा (31) निवासी राजगढ़ जिला अलवर को गिरफ्तार किया है । सतीश के खिलाफ प्रकरण संख्या 58/2026 धारा 64(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज था ।

वहीं कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक अन्य आरोपी राकेश कुमार यादव (38) निवासी कोतवाली दौसा को भी गिरफ्तार किया है । राकेश पर महिला के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप है और वह पिछले एक साल से फरार चल रहा था । उसके खिलाफ धारा 75(2) व 78(2) BNS के तहत प्रकरण दर्ज है ।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक थानाधिकारी पूनम चौधरी के नेतृत्व में गठित इस टीम में एएसआई इंद्राज, कांस्टेबल रामवतार, भरतलाल और हरिओम शामिल रहे । मुल्जिमों को पकड़वाने में कांस्टेबल रामवतार की विशेष भूमिका रही ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here