जयपुर। मुहाना थाना पुलिस ने बिजनेस के ऑनलाइन प्लेटफार्म इंडिया मार्ट व जस्ट डायल जैसी वेबसाईड पर डमी फर्म केशव एन्टरपाईजेज बनाकर ऑनलाइन सरिया बेचने का झांसा देकर करोड़ों रुपयों से अधिक की ठगी करने वाले दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस गिरफ्तार अभियुक्तों से गिरोह में शामिल अन्य लोगों के बारे मे पूछताछ कर रहीं है।
उपायुक्त राजर्षि राज वर्मा ने बताया कि वर्ष -2023 में परिवादी रामस्नेही पुत्र विजेंद्र ए-अमृत नगर,मुहाना रोड हाल निदेशक सनप्रो इंफ्राटेक प्रा लिमिटेड ने मामला दर्ज कराया था कि रिद्धि-सिद्धी पावर प्रोजेक्ट नेपाल के लिए उसे विभिन्न साईज की स्टील प्लेटो की आवश्यकता थी। जिसके लिए उसने ऑनलाईन केशव एन्टप्राईजेज पंजरापेाल भोसरी पुने के निदेशक केशव झा से फोन पर सम्पर्क किया।
केशव झा ने नेपाल से माल भेजकर उसका विश्वास जीता और शेष माल की फर्जी बिल्टी व माल भेजने का झांसा देकर 17 लाख रुपए खाते में ट्रांसफर करवा लिए और प्लेटो की डिलेवरी नहीं की। पीड़ित ने फर्म का पता किया तो वो भी फर्जी निकली और उस पत्ते पर ऑटो मोबाइल पार्टस मैन्यूफक्चरी फैक्ट्री निकली।
मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने छानबीन कर तीन साल तक आरोपियों की निगरानी की और दोनो आरोपी केशव उगन झा (40) पुत्र उगन झा लखनोर मधुबनी बिहार निवासी व चंदन शंकर झा (24) पुत्र शंकर झा एसवाई कॉर्नर,मौसी लक्ष्मीनगर , भोसरी पुना महाराष्ट्र निवासी को दबोच लिया।
पुलिस छानबीन में सामने आया है कि गिरफ्तार अभियुक्त केशव के खिलाफ अलग-अलग राज्यों में साईबर प्रोर्टर में 15 मामले दर्ज है।
पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि शातिर बदमाश केशव अपने साथी चंदर शंकर के साथ मिलकर बिजनेस ऑनलाइन प्लेटफार्म इंडियामार्ट व जस्ट डायल जैसी वेबसाईट के जरिए बड़े व्यापारियों का ऑर्डर लेते और छोटे ऑर्डर लेकर उनकी समय पर डिलेवरी देते और बड़ा आर्डर मिलने पर फर्जी बिल्टी बनाकर मोटी रकम लेते और फोन बंद कर देते थे। पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने सैकड़ो ठगी की वारदात कर करोड़ों से अधिक रुपयों की धोखाधड़ी करना स्वीकार किया है।



















