नकबजनी कर लाखों का सामान चुराने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

0
37

जयपुर। जवाहर नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सूने मकान को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया एलईडी टीवी सहित अन्य सामान भी बरामद कर लिया गया है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व संजीव नैन ने बताया कि 26 फरवरी को पीड़ित हरीश कुमार मगनानी ने थाना जवाहर नगर थाने में मामला दर्ज करवाया था कि उसके मामा लाल शेवक रामानी का मकान जवाहर नगर स्थित गीता देवी मंदिर के पास है। मकान की देखरेख के लिए जब वे पहुंचे तो गेट खुला मिला।

अंदर जाकर देखने पर पता चला कि अज्ञात चोर 10-12 नल की टोटियां, एलजी कंपनी की 32 इंच एलईडी टीवी और अन्य सामान चोरी कर ले गए। इस पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जिस पर मामले की गंभीरता को देखते हुए थानाधिकारी महेश चंद्र गुर्जर के नेतृत्व में गठित टीम ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और गुप्त सूचनाएं एकत्र की।

इसके बाद संदिग्ध फैजान उर्फ सोनू (20) निवासी टीला नंम्बर 02 कच्ची बस्ती, जवाहर नगर और शाहरुख (26) निवासी घाटगेट हाल जवाहर नगर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का सामान बरामद किया गया।

पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी नशे के आदी हैं और सूने मकानों को निशाना बनाकर चोरी की वारदात करते थे। दोनों आरोपितों से पूछताछ की जा रही है।

दुपहिया वाहन चुराने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

सेज थाना पुलिस ने पान की दुकान के बाहर खड़ी दुपहिया वाहन (बाइक) चोरी कर फरार हुए शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम हनुमान प्रसाद ने बताया कि सेज थाना पुलिस ने पान की दुकान के बाहर खड़ी दुपहिया वाहन (बाइक) चोरी कर फरार हुए शातिर चोर तैय्यब खान (27) निवासी कुड़गांव जिला करौली को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति का है और कई थानों में वांछित चल रहा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here