बाइक सवार दो बदमाशों ने तोड़ी स्कूटी सवार महिला की चेन

0
248
Bike riding miscreant snatched woman's gold chain and purse
Bike riding miscreant snatched woman's gold chain and purse

जयपुर। जवाहर सर्किल थाना इलाके में में बाइक सवार दो बदमाशों ने स्कूटी सवार महिला की चेन लूट ली और फरार हो गए। महिला ने स्कूटी से बदमाशों का पीछा करने प्रयास किया, लेकिन बदमाश तेज स्पीड में भाग निकले। पीड़िता ने पुलिस कंट्रोल रूम में लूट की जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि गणमाला जैन (60) निवासी सुंदर विहार, दुर्गापुरा ने मामला दर्ज करवाया कि वह मंगलवार को सुबह मंदिर में दर्शन कर घर लौट रही थी। इस दौरान उसकी स्कूटी के पास से बाइक सवार दो युवक निकले। इन लोगों ने हेलमेट लगाने के साथ ही मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने झपट्टा मारकर मेरे गले में पहनी चेन तोड़ ली और भाग निकले।

इस दौरान मेरा थोड़ा बैलेंस बिगड़ा, लेकिन मैंने खुद को संभाल लिया। अगर वह स्कूटी से गिरती तो उसे बड़ी चोटें लगती। खुद को संभालने के बाद उसने एक बार बदमाशों का पीछा करने की भी कोशिश की। लेकिन बदमाशों के पास पावर बाइक थी। जिसके कारण वह तेज रफ्तार में भाग निकले। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद इलाके में लगे हुए सीसीटीवी फुटेज खंगाले। लेकिन अभी तक बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here