दुपहिया वाहन चुराने वाले दो वाहन चोर गिरफ्तार

0
29

जयपुर। शिप्रापथ थाना पुलिस ने दुपहिया वाहन चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की तीन मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी नशे के आदी हैं और नशे की जरूरत तथा पैसों के लिए वाहन चोरी करते थे। उनसे पूछताछ की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण राजर्षि राज ने बताया कि शिप्रापथ थाना पुलिस ने दुपहिया वाहन चोरी करने वाले शेर सिंह (26) निवासी मलारना डूंगर जिला सवाई माधोपुर और कमलजीत उर्फ कमल (33) निवासी रामड़ी जिला सवाई माधोपुर को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर परिवादी की चोरी हुई मोटरसाइकिल के अलावा थाना क्षेत्र के अन्य मामलों से जुड़ी दो और मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। पुलिस को पूछताछ में वाहन चोरी की अन्य वारदातों का खुलासा होने की उम्मीद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here