जयपुर। कालवाड़ थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दुपहिया वाहन चुराने वाले एक वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। फिलहाल आरोपित से पूछताछ की जा रही है।
पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) प्रशांत किरण ने बताया कि कालवाड़ थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दुपहिया वाहन चुराने वाले एक वाहन चोर मोहित चौधरी निवासी बगरू को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी का एक दुपहिया वाहन (बाइक) बरामद की है। पुलिस आरोपित से अन्य वारदातों के संबंध में भी गहन पूछताछ की जा रही है। इस गिरफ्तारी से वाहन चोरी के अन्य मामलों का खुलासा होने की भी संभावना है।
इस कार्रवाई में थानाधिकारी सुरेश सिंह के साथ टीम के सदस्य हेड कांस्टेबल कजोड़मल, हेड कांस्टेबल हरचंद और कांस्टेबल मांगीलाल की भूमिका सराहनीय रही।



















