जयपुर। गलता गेट थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दुपहिया वाहन चोरी के मामले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए शातिर चोर को गिरफ्तार कर चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। फिलहाल आरोपित से पूछताछ की जा रही है।
डीसीपी जयपुर उत्तर करण शर्मा ने बताया कि गलता गेट थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दुपहिया वाहन चोरी करने वाले शातिर वाहन चोर बिलाल अहमद (20) निवासी टोंक को दस्तयाब कर उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी नशे का आदी है और लत पूरी करने के लिए चोरी की वारदात करता है।




















