राजस्थान में पंचायत स्तर तक मजबूत होगा लोजपा का संगठन: मंत्री संजय कुमार

0
78

जयपुर। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) राजस्थान की ओर से बुधवार को विद्याधर नगर सेक्टर-4 स्थित राजस्थान ब्राह्मण महासभा भवन में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष सूरज कुमार बुराहड़िया के नेतृत्व में आयोजित इस सम्मेलन में आगामी पंचायत चुनावों को लेकर रणनीति तैयार की गई।

सम्मेलन के मुख्य अतिथि बिहार सरकार के लोक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कैबिनेट मंत्री संजय कुमार सिंह थे। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी राजस्थान में अपने संगठन को पंचायत स्तर तक ले जाएगी। उन्होंने स्वर्गीय रामविलास पासवान के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि मैं उस घर में दिया जलाने चला हूँ, जहाँ सदियों से अंधेरा है। इसी विजन को आगे बढ़ाते हुए चिराग पासवान युवाओं और महिलाओं के लिए नए अवसर पैदा करने की दिशा में काम कर रहे हैं।

मंत्री सिंह ने स्पष्ट किया कि राजस्थान में होने वाले आगामी पंचायत चुनावों में लोजपा पूरी मजबूती के साथ अपने प्रत्याशी उतारेगी। इसके लिए विभिन्न प्रकोष्ठों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सम्मेलन में वक्ताओं ने बिहार फर्स्ट-बिहारी फर्स्ट की तर्ज पर राजस्थान के विकास में भी सहभागिता निभाने पर जोर दिया। इस सम्मेलन में पार्टी के दिग्गज नेताओं की मौजूदगी रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here