दो महिलाओं ने जेब से निकाले ढाई लाख

0
497

जयपुर। विश्वकर्मा थाना इलाके में दो महिलाओं ने बस में सफर के दौरान एक व्यक्ति की जेब से ढाई लाख रुपए निकाल लिए। पुलिस के अनुसार श्याम नगर मित्र मंडल नगर वीकेआई निवासी प्रेमनारायण ने मामला दर्ज करवाया कि वह बस में बैठकर अपने घर जा रहा था। रास्ते में उसने अपनी जेब चेक की तो उसे जेब में रखे ढाई लाख रुपए नहीं मिले। वह अपने बेटे की तनख्वाह के रुपए लेकर जा रहा था।

उसे शक है कि वीकेआई रोड नम्बर दो पर स्थित बस स्टेण्ड पर उतरी दो महिलाओं ने उसकी जेब से यह राशि निकाली है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हाल ही में पुलिस ने एक गुजराती महिला गैंग को भी पकड़ा है जो कि इस प्रकार से लोगों की जेब से रुपए पार कर लेती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here