अवैध हथियारों के साथ दो युवक गिरफ्तार: पिस्ट— दो मैगजीन और जिंदा कारतूस बरामद

0
30

जयपुर। जयपुर ग्रामीण की चंदवाजी थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम (डीएसटी) ने अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक पिस्टल, दो मैगजीन और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने हथियार बानसूर क्षेत्र के एक गांव से लाना बताया है। फिलहाल आरोपितों से पूछताछ की जा रही है।

जयपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद ने बताया कि डीएसटी की सूचना पर चंदवाजी थाने के सहायक उप निरीक्षक श्रवण लाल जाप्ते के साथ गश्त एवं निगरानी पर थे। इसी दौरान बीएसटी अस्पताल रोड, अचरोल स्थित जेडीए कॉलोनी में जेडीए की ओर से भूखंड के कोने पर बनाई गई एल-नुमा दीवार पर दो युवक बैठे दिखाई दिए। पुलिस की गश्ती वाहन को देखकर दोनों भागने लगे।

संदेह होने पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर तलाशी ली गई। पुलिस के मुताबिक राजवीर सिंह उर्फ राजू राजपूत (20) की पैंट से एक पिस्टल मय मैगजीन, जबकि विजय कुमार हरिजन उर्फ गुनू (22) के पजामे से एक लोहे की मैगजीन और जिंदा कारतूस बरामद हुआ। दोनो ही आरोपित पिसांगन जिला अजमेर हाल निवासी अचरोल जयपुर ग्रामीण के रहने वाले है।

हथियार रखने का वैध लाइसेंस नहीं मिलने पर पुलिस ने हथियार जब्त कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे अवैध हथियार बानसूर, कोटपूतली-बहरोड़ क्षेत्र के पास स्थित एक गांव से लेकर आए थे। पुलिस हथियार की खरीद-फरोख्त और आरोपियों के नेटवर्क के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here