अभियान ऑपरेशन गरिमा के तहत आमजन एवं महिलाओं बालिकाओं को किया जागरूक

0
246

जयपुर। राजधानी जयपुर में महिलाओं और बालिकाओं के साथ होने वाली छेड़छाड़, छींटाकशी इत्यादि घटनाओं की प्रभावी रोकथाम के लिए पुलिस मुख्यालय राजस्थान जयपुर की ओर से 15 मार्च तक चलाया जा रहा है। जन जागरूकता अभियान ऑपरेशन गरिमा के विषय में पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसफ ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस आयुक्त योगेश दाधीच के निर्देशन में अभियान के तहत कालिका पेट्रोलिंग यूनिट,निर्भया स्क्वॉड टीम महिलाओं,बालिकाओं की सुरक्षा करते हुए तत्पर दिखाई दे रही है।

विभिन्न सार्वजनिक स्थानों यथा शैक्षणिक संस्थान / गर्ल्स हॉस्टल / पी. जी / मॉल्स / पार्क व भीडभाड़ वाले स्थानों पर ड्यूटी करते हुये महिलाओं / बालिकाओं के साथ छेडछाड, छीटाकशी कर अश्लील हरकत करने व कॉलेज / स्कूल में पढ़ने वाली बालिकाओं का पीछा कर परेशान करने / छेडछाड करने वाले असामाजिक तत्वों/मनचलों के खिलाफ कार्यवाही करते हुये एवं निर्भया हैल्पलाइन नंबरों पर प्राप्त शिकायतों का त्वरित निस्तारण करते हुये अभियान के दौरान कुल 66 मनचलों / असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्यवाही कर विभिन्न थानों में गिरफ्तार करवाया।

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त योगेश दाधीच के निर्देशन में अभियान के तहत निर्भया स्क्वॉड / कालिका पेट्रोलिंग यूनिट विभिन्न स्कूल, कॉलेज, कॉलोनी, मोहल्ला इत्यादि में जाकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर एवं बस स्टैण्ड, परिवहन संसाधन लो फ्लोर बस सिटी बस, मिनी बस, अन्य पब्लिक ट्रांसपोर्ट संसाधनों में यात्रा करते हुए महिलाओं / बालिकाओं को उनकी सुरक्षा के प्रति व कानूनों के बारे में जानकारी देकर 45,440 महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया गया।

इसके साथ ही प्रोग्राम का सुपरविजन कर रही पुलिस उपायुक्त तेजस्वनी गौतम के नेतृत्व में अभियान ऑपरेशन गरिमा के तहत निर्भया स्क्वॉड की मास्टर ट्रेनर द्वारा विभिन्न स्कूल, कॉलेज, महाविद्यालय में जाकर 36,350 छात्र / छात्राओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण व हेल्पलाइन नम्बरों की जानकारी दी गई व 4073 महिलाओं और बालिकाओं को राजकोप सिटीजन एप के बारे में जानकारी देकर डाउनलोड करवाया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here