June 28, 2025, 3:03 pm
spot_imgspot_img

जल संरक्षण की दिशा में क्रांतिकारी कदम साबित होगा वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान: जिला प्रभारी मंत्री

जयपुर। राज्य सरकार भूजल स्तर बढ़ाने तथा जल संचयन पर विशेष ध्यान दे रही है। इसी उद्देश्य के लिए राज्य सरकार ने विश्व पर्यावरण दिवस एवं गंगादशमी के अवसर पर वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान चलाने का ऐतिहासिक एवं भागीरथी फैसला लिया है। अभियान में समाज के सभी वर्गों को जोड़कर सर्वस्पर्शी बनाने का प्रयास किया जाएगा और इस प्रकार जल संरक्षण की दिशा में यह अभियान निर्णायक एवं क्रांतिकारी साबित होगा। यह कहना है जिला प्रभारी मंत्री जोगाराम पटेल का।

जोगाराम पटेल ने यह बात बुधवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण को हमारी परम्परा और संस्कृति से जोड़ते हुए वंदे गंगा कलश यात्रा तथा जलाशयों पर पूजन कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। अभियान के तहत जल संचय संरचनाओं का निर्माण, जल स्रोतों की साफ-सफाई, परंपरागत जलाशयों का पुनरुद्धार, पर्यावरण व जल संरक्षण गतिविधियां आयोजित होंगी।

उन्होंने कहा कि जन-जन की भागीदारी से ही अभियान जन आंदोलन का रूप ले सकेगा। अभियान जल संरक्षण के माध्यम से राज्य को जल स्वावलंबी बनाने के लिए चलाया जा रहा है। इससे व्यापक जन को जोड़ने की आवश्यकता है। यह अभियान में समाज के सभी वर्गों को जोड़कर सर्वस्पर्शी बनाने का प्रयास किया जाएगा।

जिला प्रभारी मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि अभियान के तहत जयपुर के विभिन्न जिलों में स्थानीय आवश्यकता के अनुरूप भामाशाहों, उद्यमियों, प्रवासियों एवं खनन से जुड़े व्यक्तियों के सहयोग से कार्य कराए जाएंगे। खनन प्रभावित क्षेत्रों में प्राथमिकता से वृक्षारोपण करते हुए जिले के समस्त जल स्त्रोतों पर वृक्षारोपण किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि समस्त जल स्त्रोतों की आवश्यक मरम्मत करवाने के साथ-साथ यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि जल स्त्रोतों पर अतिक्रमण नहीं हो। अभियान में अधिक से अधिक जन भागीदारी के लिए जन प्रतिनिधियों, धर्म गुरुओं, राजीविका से जुड़ी महिलाओं तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से जल संरक्षण की अपील करवाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा।

इस अवसर पर जिला प्रभारी मंत्री जोगाराम पटेल एवं जिला प्रभारी सचिव श्रेया गुहा ने वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के पोस्टर, जन्म मृत्यु एवं विवाह पंजीकरण मार्गदर्शिका- 2025, फ्लैगशिप योजनाएं-2025 एवं जयपुर सतत विकास लक्ष्य सूचकांक-2025 का विमोचन भी किया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles