जयपुर। भोग विलास का कारक शुक्र ग्रह 29 जून को दोपहर करीब दो बजे मेष से अपनी यात्रा को विराम देते हुए वृषभ में गोचर करेगा। संयोग की बात यह है कि यह शुक्र की अपनी राशि है। ज्योतिषाचार्य पं. सुरेन्द्र गौड़ के मुताबिक शुक्र एक राशि में 23 दिन तक रहता हैं और उसके बाद ही राशि परिवर्तन करता हैं। लेकिन वह जब भी वृषभ में आता हैं, तो मालव्य राजयोग बनता है। यह योग जातकों के भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि, कला कौशल में निखार और आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के योग बनाता है। इस दौरान कुछ राशि वालों पर शुक्र की विशेष कृपा भी बरसती हैं।
इन राशियों पर बरसेगी शुक्र की कृपा:
वृषभ राशि :- शुक्र का राशि परिवर्तन आपके लिए धन लाभ लेकर आया है। आप प्रॉपर्टी और नया वाहन खरीदने की प्लानिंग कर सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को आगे बढऩे के नए अवसर प्राप्त होंगे। प्रॉपर्टी के कार्य से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिलेगा। शुक्र के प्रभाव से बिजनेस में लाभ होगा, जिससे धन वृद्धि होगी।
कन्या राशि :- शुक्र का गोचर आपके प्रेम जीवन में मिठास लेकर आएगा। रिश्ते पहले से मधुर होंगे। अगर आप जीवनसाथी के साथ कोई नया व्यापार प्रारम्भ करने पर विचार कर रहे हैं, तो यह समय अच्छा रहेगा। आर्थिक और सामाजिक दोनों ही क्षेत्र में सुधार की संभावनाएं बनी रहेंगी।
मकर राशि:- मकर राशि वालों के लिए समय शुभ रहेगा। माता के साथ आत्मीयता का भाव बढ़ेगा। इस दौरान संगीत, कला और सौंदर्य में आपकी काफी रुचि रहेगी। सामाजिक गतिविधियों में भी रुचि बढ़ेगी। निवेश से आत्म संतुष्टि का अनुभव करेंगे। परिवार में सभी का ध्यान आकर्षित करने में सक्षम हो सकते हैं।