July 27, 2024, 12:27 am
spot_imgspot_img

सतर्क जयपुर:सुरक्षित जयपुर अभियान के तहत 5 गिरफ्तार

जयपुर। पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ के निर्देशन में चलाए जा रहे मिश्न सतर्क जयपुर :सुरक्षित जयपुर के विषय में अतिरिक्त प़ुलिस उपायुक्त राहुल प्रकाश ने बताया कि निर्भया स्क्वॉड द्वारा डयूटी करते हुए 5 मनचलों केा गिरफ्तार कर 6 जनों को समझाइश कर छोड़ दिया गया। वहीं 6 सौ महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया गया।

झोटवाडा : इलाके में स्थित मॉल में एक लडकी का पीछा करते हुए कमेंट करने के आरोप टीम ने गोपाल जांगिड़ (20) वार्ड नम्बर -4 खाचरियावास दातारामगढ सीकर हाल झोटवाडा निवासी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं झोटवाडा महिला से मारपीट करने वाले शिवेंद्र कुमार (34) ओम शिव कॉलोनी झोटवाडा निवासी को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि महिला व आरोपी आसपास कैफे चलाते है ग्राहकों की बात को लेकर दोनो में झगड़ा हो गया। पुलिस ने आरोपी को समझााने का काफी प्रयास किया। लेकिन वो नहीं माना तो पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

मानसरोवर : टीम ने सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने व उत्पाद बचाने भगवान सिंह (48) स्वर्ण पथ, मानसरोवर निवासी को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी सेक्टर-42 में स्थित पार्क में बैठकर शराब पी कर उत्पात मचा रहा था। टीम ने काफी समझाइश की लेकिन आरोपी नहीं माना।

शास्त्री नगर : निर्भया टीम ने महिला से झगड़ा करने वाले के आरोप में रोहित (27) कलाकार कॉलोनी शास्त्री नगर निवासी को गिरफ्तार कर लिया।

हरमाडा: गर्भवती महिला को परेशान करने के आरोप में गणेश वैष्णव (22) हरमाडा निवासी को गिरफ्तार कर लिया।

स्मैक-बिक्री राशि जब्त, सप्लायर गिरफ्तार

चाकसू थाना पुलिस ने एक सप्लायर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से स्मैक और बिक्री राशि जब्त की है। पुलिस ने बताया गिरफ्तार आरोपित रविंद्र सैनी (30) वार्ड नंबर-21, मोड़ापाडा, चाकसू का रहने वाला है, जिसे मुखबिर की सूचना पर मोड़ापाडा से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 4.63 ग्राम स्मैक और 15600 रूपए बिक्री राशि जब्त की गई है। आरोपित से नेटवर्क को लेकर पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles