July 27, 2024, 7:20 am
spot_imgspot_img

सतर्क जयपुरः सुरक्षित जयपुर अभियान के तहत निर्भया ने चलाया गर्ल्स पी. जी. व हॉस्टलों का सर्वे

जयपुर। जयपुर आयुक्तालय में महिला- बालिकाओं की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिये संकल्पबद्ध पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ के आदेशानुसार अतिरिक्त पुलिस आयुक्त राहुल प्रकाश के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त रानू शर्मा के नेतृत्व में चलाये जा रहे मिशन सतर्क जयपुर सुरक्षित जयपुर के तहत आयुक्तालय जयपुर में स्थापित गर्ल्स पी. जी. व हॉस्टलों का सर्वे करवाया जाकर सुरक्षा मानकों की ऑडिटिंग करवाई जा रही है।

निर्भया टीम शहर में स्थापित प्रत्येक गर्ल्स पी. जी. व हॉस्टल में जाकर वहां पर निवासरत बालिकाओं से बातचीत करके उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर रही है। अभी तक 204 गर्ल्स पी. जी. व हॉस्टल का सर्वे किया गया। जहां पर सुरक्षा मानकों की ऑडिटिंग की जाकर वहां के संचालकों को गर्ल्स की सुरक्षा के बंदोबस्त करने व किसी भी प्रकार की परेशानी आने पर तुरन्त निर्भया हैल्पलाइन पर कॉल करने हेके लिए जागरूक किया जा रहा है। निर्भया टीम की ओर सो अब तक 204 गर्ल्स पी. जी.- हॉस्टल में जाकर वहां पर निवासरत लगभग 3550 बालिकाओं से सीधे वार्ता कर निर्भया हैल्पलाइन के बारे में जानकारी देकर उनको पी.जी.- हॉस्टल में या बाहर होने वाली परेशानी के बारे में निर्भया को बताने के लिए प्रेरित किया गया।

निर्भया टीम द्वारा 1053 स्कूल – कॉलेज व सार्वजनिक स्थानों पर निर्भया हैल्पलाइन के पोस्टर चस्पा कर 1,21,045 बालिकाओं-महिलाओं को जागरूक किया जाकर उनको कोई भी समस्या या परेशानी होने पर तुरन्त निर्भया को सूचित करने हेतू प्रेरित किया गया । पी.जी.-हॉस्टल में रहने वाली बालिकाएं अपने परिवार से दूर रहती हैं और पी.जी.- हॉस्टल में रहने के दौरान आने वाली परेशानियों को अपने परिजनों को बताने से बचती हैं।

इसी बात को ध्यान में रखकर निर्भया टीम अपने पसर्नल नंबर के साथ-साथ हाल ही में जारी निर्भया हैल्पलाइन नंबर को उनके मोबाईल में निर्भया 1, 2, 3, 4, 5 के नाम से सेव करवा रही हैं व हैल्पलाइन से संबंधित पोस्टर सभी गर्ल्स पी. जी. व हॉस्टल के परिसर में चस्पा किये गये। निर्भया व्हॉटसप हैल्पलाइन पर आने वाली सभी कॉल पर निर्भया स्क्वॉड तुरन्त मदद के लिए पहुंच रही है। निर्भया व्हॉटसप हैल्पलाइन नंबर पर अब तक कुल 100 कॉल प्राप्त हुई है जिन पर तुरन्त कार्यवाही की गई है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles