पुलिस आयुक्तालय जयपुर जिला उत्तर में वॉलीबॉल लीग का शुभारंभ

0
248

जयपुर। जयपुर पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसफ की अभिनव पहल पुलिस व आम जनता के बीच दूरियों को समाप्त कर,पुलिस एवं आमजन के बीच आपसी सामंजस्य एवं मेल मिलाप बढ़ाने के उद्देश्य से 21 नवम्बर से 1 दिसंबर तक उत्तर जिले में वॉलीबॉल लीग का आयोजन रखा गया।गुरुवार को पुलिस-पब्लिक वॉलीबॉल लीग का शुभारंभ किया।लीग के शुभारंभ में पुलिस-पब्लिक की टीमों के प्रथम चरण के आठ मैच खेले गए।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उत्तर दुर्ग सिंह ने बताया कि वॉलीबॉल लीग के प्रथम चरण में पुलिस पब्लिक टीमों के मैचों में थाना आमेर,कोतवाली,नाहरगढ विद्याधर नगर एवं माणक चौक में आमजन की टीमें विजय रही। थाना जयसिंहपुरा खोर, शास्त्री नगर एवं सुभाष चौक के मैचों में पुलिस की टीम विजयी रही। वॉलीबॉल लीग के मैचों में थाना क्षेत्र के सीएलजी सदस्यों,पुलिस मित्रों एवं सुरक्षा सखियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया एवं आमजन में ख़ासा उत्साह देखने को मिला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here